फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youngmans dead body recoverd

संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youngmans  dead body recoverd
संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा वनग्राम उसरहवा निवासी रमेश (32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह वन ग्राम बीट नर्सरी के पूरब 100 मीटर जंगल में पेड़ से गमछे से लटकता मिला। जंगल में लकड़ी लेने गए लकड़हारों ने शव देखकर शोर मचाया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा वन ग्राम उसरहवा निवासी रमेश 28 मई को सुबह घर पर बिना बताए अपनी ससुराल पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौहरपुर टोला कोमरीया अपनी पत्नी ममता को बुलाने गया। पत्नी ने पति के साथ घर वापस आने से इनकार कर दिया। जिसे लेकर ससुराल पक्ष के लोगों व रमेश से विवाद हो गया। रमेश ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुरंदरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन रमेश पत्नी को घर ले जाने के लिए जिद कर ससुराल में डटा रहा। सुबह वन ग्राम बीट नर्सरी के पूरब 100 मीटर जंगल में सुबह लकड़हारों ने पेड़ से लटकता शव देखा। घटना के बाद पत्नी ममता, सास चनरज्योति, बड़ी बेटी अंकिता (9), पुत्र सत्यम (5) व मृतक के पिता हरिश्चंद, माता शांति देवी, बड़ा भाई पूर्णवासी (45), दिनेश (35) मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed