फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young woman threatened for refusing marriage; FIR registered.

Maharajganj News: शादी से इंकार करने पर युवती को दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young woman threatened for refusing marriage; FIR registered.
युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवां कस्बे की एक युवती ने कुशीनगर के युवक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने शादी का दबाव बनाने, फोन पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करता है।

नौतनवां के एक वार्ड की रहने वाली युवती ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में कुशीनगर जिले के खैरटवा बाजार गई थी। वहीं उसकी पहचान मलुकही निवासी सचिन वर्मा से हुई जो ज्वेलर्स की दुकान चलाता है। आरोप है कि मोबाइल नंबर मिलने के बाद सचिन लगातार फोन कर परेशान करने लगा। परिवार के समझाने और उसके परिजनों को सूचना देने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर शादी का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, उसने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि 17 जून की रात आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि शादी नहीं की तो उसका जीवन बर्बाद कर देगा और कहीं शादी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन वर्मा निवासी मलुकही कप्तानगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed