फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man's dead body at cousin's house

Maharajganj News: युवक का शव चचेरे भाई घर में संदिग्ध हाल में मिला, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 02 Jul 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
young man's dead body at cousin's house
फोटो
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव की घटना, लाखों की संपत्ति का था मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनरा निवासी कृष्णमोहन शर्मा उर्फ रोहित (28) का शव शनिवार की सुबह उनके चचेरे भाई के घर संदिग्ध हालात में मिला। मौके पर पहुंची रोहित की बड़ी बहन माया मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चचेरे भाई एवं उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी नहीं हुई थी। वह लाखों की संपत्ति का मालिक था।
पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनरा निवासी कृष्णमोहन शर्मा उर्फ रोहित के माता-पिता की मौत के बाद से वह चचेरे भाई के घर रहता था। उनकी पांच बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। रोहित की बड़ी बहन माया मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में कहा है कि माता-पिता की मौत के बाद भाई कृष्णमोहन अपनी सभी पैतृक संपत्ति के साथ चचेरे भाई के वहां रहता था।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि चचेरे भाई की पत्नी रोहित की संपत्ति हथियाना चाहती थीं। भाई की संपत्ति बेचवा कर चारपहिया वाहन, बाइक, स्कूटी, जेवर आदि खरीद रखा था। चचेरे भाई ने 90 लाख रुपये अपने साले के ईंट भट्ठे के कारोबार लगाया था। माया ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई की पत्नी की नजर उसके पैतृक संपत्तियों पर थी। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। संपत्ति के लालच में भाई का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माया ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई, उसकी पत्नी व चचेरे भाई के ससुराल वालों ने जहर देकर या गला घोंटकर रोहित की हत्या की है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

...
शादी नहीं कर रहा था रोहित, बेच दी थी लाखों की जमीन
रोहित की बहन माया मिश्रा ने बताया कि भाई की शादी के लिए लोग आते थे, लेकिन वह शादी करने मना कर देता था। पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति को बेचकर लाखों रुपये चचेरे भाई को देता था। दो महीने पहले भी जमीन बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed