{"_id":"65cf42a89e322278cb0c3d87","slug":"young-man-wants-to-break-girls-marriage-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115920-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती की शादी तोड़वाना चाहता है युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती की शादी तोड़वाना चाहता है युवक
Fri, 16 Feb 2024 04:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तय हो गई है। युवती के गांव का ही एक युवक शादी तोड़वाना चाहता है। इसके लिए वह उसके होने वाले पति के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश भेज रहा है। युवती की मां की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए तहरीर में युवती की मां ने बताया कि मेरी बेटी कि शादी अप्रैल माह में होना तय है। शादी की सभी तैयारी कर ली गई हैं। घर के बगल का एक युवक मेरे होने वाले दामाद के मोबाइल पर लगातार मैसेज भेजकर शादी तोड़वाना चाहता है। बार-बार शादी न करने का दबाव बना रहा है। धमकी दे रहा है कि आजीवन मेरी बेटी की शादी नहीं होने देगा। युवक की मां भी धमकी दे रही है। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि युवक व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद