फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man tried to commit suicide in front of police

Maharajganj News: पुलिस के सामने युवक ने की आत्महत्या करने की कोशिश

Tue, 28 May 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Young man tried to commit suicide in front of police
कोल्हुई। स्थानीय थाना परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपना गला परिसर के अंदर रेत लिया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपक (25) पुत्र लालचंद का सोमवार को पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग थाने में तहरीर दिए। शिकायत पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही अपना गला रेत लिया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हालत सुधरता न देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता लालचंद ने बताया कि वह दवा कराने नेपाल चले गए थे। दिन में 3 बजे घर पहुंचने पर घटना के बारे में उनको पता चला। बताया कि घटना होने पर पुलिस उनकी पत्नी व बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाने को कही। मुझे पता चला तो मैं भी लड़के को देखने निकला। अभी तक उसकी हालत को लेकर कोई सूचना नहीं है। इधर, घटना को लेकर क्षेत्र के लोग पुलिस के कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोल्हुई पुलिस आए दिन युवक का थाने पर बुला कर उत्पीड़न करती थी। सोमवार को युवक अवसाद में आकर यह घटना कर लिया। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के मामले में बुलाया गया था और पूछताछ की जा रही थी। किसी बीच ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। अस्पताल भेजा गया है, जहां हालत सामान्य है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed