{"_id":"65e22ec17d971629600cd764","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-land-dispute-in-brijmanganj-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-483808-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बृजमनगंज में भूमि विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बृजमनगंज में भूमि विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मिश्रौलिया खास में अंडे की दुकान पर कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद शुक्रवार को मिश्रौलिया खास चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उधर, केस दर्ज होने के बाद प्रधान संघ ने प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया ग्राम पंचायत के टोला खास निवासी अजीत बृहस्पतिवार की रात अंडा खाने गया था। दुकान पर ही कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। तभी एक युवक ने चाकू से उसके गले और पेट में वार कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई सतीश व मां सुशीला देवी के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले आए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अजीत अपने भाई की शादी में राजस्थान से दो माह पूर्व ही घर आया था। उसके तीन साल की एक बच्ची भी है।
थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी के अनुसार घटना प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद का लग रहा है। घटना संज्ञान में आते ही कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए मिश्रौलिया में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध चौहान ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए। इस दौरान हत्या की घटना सुन भीम आर्मी के लोग सूरज नायक व कान्हाजी के नेतृत्व में युवक के घर पहुंच कर परिजनों को कारगर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि अजीत की मां सुशीला देवी की तहरीर पर प्रधान पुत्र शतरजीत लोधी सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें प्रिंस व राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद