फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man jailed for raping teenage girl

Maharajganj News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल

Sat, 22 Nov 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Young man jailed for raping teenage girl
मिठौरा। जिला अस्पताल के टॉयलेट में नवजात को जन्म देने वाली किशोरी के मामले में किशोरी (15) की मां की तहरीर पर घुघली थाना क्षेत्र के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को किशोरी तड़के तीन बजे जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले में सिंदुरिया थाने की पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब तीन बजे पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी मां के साथ किशोरी आई थी। इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी (15) टॉयलेट में गई और एक नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

उसकी मां ने नवजात को अस्पताल परिसर से सटे ट्रामा सेंटर के सामने वाली नाली में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को ऐसा करते देख लिया। उनकी सतर्कता से नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजात की हालात में सुधार है लेकिन वह अभी भी अस्पताल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, ननिहाल में आने-जाने के दौरान किशोरी आरोपी युवक के संपर्क में आ गई। छिप-छिप कर दोनों का मिलना-जुलना लगा रहा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों को इस रिश्ते की भनक तक नहीं लग सकी। तबीयत खराब होने पर किशोरी ने मां को पेट में पल रहे नवजात के होने की बात बतायी थी। किसी तरह परिजन नवजात को ठिकाने लगाने वाले ही थे कि पोल खुल गई।

थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी करन निवासी घुघुली ग्राम पकड़ी सिसवा के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed