{"_id":"67dc25d4caa007b1ae04d6b9","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-145065-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Thu, 20 Mar 2025 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। रमगढ़वा गांव में सोमवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता ने अंतिम संस्कार से परिजनों को मना कर दिया था। विदेश से लौटे पिता ने मौत का कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम रमगढ़वा निवासी धीरज चौहान (30) की सोमवार की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना सऊदी अरब कमाने गए पिता जगरनाथ चौहान को दी। उन्होंने फोन कर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर शव को सुरक्षित रखने की सलाह दी। बुधवार देर रात वह घर पहुंचे तो बृहस्पतिवार को बरगदवां पुलिस को सूचना देकर घटना के बारे में अवगत कराया।
सूचना पर पहुंची बरगदवां पुलिस बर्फ की पेटी में रखे धीरज के शव को भारतीय अनुसंधान टीम (फॉरेंसिक टीम) के साथ जांच की। इस दौरान मृतक के गले के पास खरोंच और पीठ के पीछे दोनों हाथ से गर्दन तक खून जमा हुआ दिखा, जिसकी विशेषज्ञों की टीम ने फोटो और वीडियो बना अपने साथ ले गई। बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
दो साल पहले इसी घर में बेटे और बहू का भी फंदे से लटका मिला था शव
धीरज चौहान जगरनाथ चौहान का सबसे बड़ा बेटा था। वहीं सुनील चौहान मझला था। सतीश चौहान छोटा पुत्र है। 25 अक्तूबर 2022 को जगरनाथ चौहान का मझले बेटे सुनील व बहू मनीषा सीढ़ी के पास छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटके मिले थे।