फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young Girl Died to current

करंट के झटके से युवती की मौत

Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young Girl Died to current
करंट से झुलसी युवती, मौत
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा मे करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। ग्राम सभा खोस्टा निवासी पुष्पा (20) बुधवार शाम भोजन बनाने के लिए घर मे लगे हैंडपंप पर बर्तन धोने गई। बर्तन धो ही रही थी कि हैंडपंप में लगे टुल्लू पंप का स्विच ऑन किया और करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर गई। हैं। जब तक परिजन किसी तरह उसे करंट से अलग करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद
स्कूल में निकला कोबरा
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा चक गोबरही स्थित प्राथमिक विद्यालय के आफिस में बृहस्पतिवार कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के सहयोग से कोबरा को मारा गया। संवाद
विज्ञापन

गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई
निचलौल। अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी धीरज कुमार तथा बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ददौरा रानी बाजार निवासी राम उर्फ उदयभान सिंह के खिलाफ पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरकर राजगीर घायल
निचलौल। नगर में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहा एक राजगीर बृहस्पतिवार को छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। निचलौल नगर के रुद्ररौली गांव निवासी नन्दलाल (38) राजगीर है। निचलौल नगर में एक व्यक्ति का मकान निर्माण कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह गिर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed