फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   You will get work after providing a certificate of being alive

Maharajganj News: जीवित होने का प्रमाण पत्र देने पर मिलेगा काम

Tue, 07 Oct 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
You will get work after providing a certificate of being alive
महराजगंज। पेंशन प्राप्त करने वालों की तरह अब मनरेगा मजदूरों को भी जीवित होने का प्रमाण देना होगा तभी जॉब कार्डधारकों को काम मिल सकेगा। इसके लिए ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में कुल 2,38,802 जॉब कार्डधारकों में 2,26,338 एक्टिव हैं। सभी सक्रिय कार्डधारकों को अनिवार्य रूप से जीवित होने का प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को अब जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके बताना होगा कि वह जिंदा हैं। जनपद में मनरेगा योजना के तहत सक्रिय 2,26,338 मजदूरों की ई-केवाईसी कराई जाएगी। इसके तहत मजदूरों को फोटो भी देना होगा। साथ ही दो से तीन बार पलक झपकाने का वीडियो भी अपलोड करना होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। यह दायित्व मनरेगा सेल के जिम्मे होगा। ई-केवाईसी के लिए मोबाइल पर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आधार फेस प्रमाणीकरण एप भी इंस्टॉल करना होगा। इसके माध्यम से मनरेगा मजदूरों के जीवित होने का प्रमाण पत्र अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed