फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   You will get instant data on UWin portal in one click.

Maharajganj News: एक क्लिक में यूविन पोर्टल पर मिलेगा तुरंत डेटा

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
You will get instant data on UWin portal in one click.
महराजगंज। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने के बाद अब तुरंत प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इसके लिए कोविन पोर्टल की तर्ज पर यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई है। 11 मार्च को पोर्टल लांच हो जाएगा। इसमें टीका लगवाने वालों को टीकाकरण केंद्रों और ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। कहीं भी जिले की 59 हजार गर्भवती महिलाएं टीका लगवा सकेंगी। जन्म से दो साल तक के 68, 711 बच्चों को भी यही सुविधा मिलेगी। एक क्लिक में यूविन पोर्टल में इनका पूरा डाटा सामने होगा। उसके मुताबिक सरकारी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार उपचार, टीकाकरण या परीक्षण होगा।
विज्ञापन


गर्भवती व नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक योजना तैयार की गई है। इसके तहत यूविन पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग को संबंधित डाटा अपलोड करना है। जिले में यह काम तेजी से जारी है। गर्भवती व बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है। ये अपलोडिंग 10 मार्च तक चलेगी और आंकड़ा भी बढ़ेगा। इसके बाद ये पोर्टल सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पोर्टल पर संबंधित नाम दर्ज करते ही स्वास्थ्य केंद्र का नाम, दूरी और स्वास्थ्य संबंधी वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी कहीं भी मिल जाएगा। यूविन पोर्टल लांच होने के बाद से गर्भवती महिला और शून्य से तीन साल तक के बच्चों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed