फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   You may not fail in home science, but in something else

Maharajganj News: गृह विज्ञान में नहीं, दूसरे में कर सकते हैं फेल

Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
You may not fail in home science, but in something else
महराजगंज। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीन केंद्रों पर चल रही है। मूल्यांकन अभी आठ दिन चलेगा। कड़ी निगरानी के बीच चल रहे मूल्यांकन में एक दो ऐसी उत्तर पुस्तिका भी मिल रही हैं जिसे पढ़कर परीक्षक हैरान हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि गृह विज्ञान में नहीं दूसरे में फेल कर सकते हैं। महराजगंज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकित हो रही है। केंद्र के उप नियंत्रक डाॅ. सुजीत चौधरी ने बताया कि शनिवार को गृह विज्ञान की 17428 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुईं। एक उत्तर पुस्तिका पर जवाब लिखने से पहले निवेदन लिखा मिला कि गृह विज्ञान में पास कर दीजिएगा।
विज्ञापन

चाहें तो दूसरे में फेल कर दीजिएगा नहीं तो घर वालों को शादी खोजने में और दिक्कत होगी। क्योंकि लोग कहेंगे कि घरेलू कामकाज नहीं जानती गृह विज्ञान में ही फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ आनंदराम जयपुरिया फरेंदा के उप नियंत्रक साकिर हुसैन ने बताया कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की 19831 काॅपियां जांची गईं। 1857 की क्रांति के क्या कारण थे इसके जवाब में एक ने प्रश्न ही गलत बताते हुए कहा कि 1857 में नहीं बल्कि 1981 में क्रांति आई थी। मुख्य किरदार मनोज का था। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जीएसवीएस में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की 18791 उत्तर पुस्तिका जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed