{"_id":"62b0b7231ac9c5761825ff82","slug":"yoga5-maharajganj-news-gkp4410314155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज गूंजेगा करो योग, रहो निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज गूंजेगा करो योग, रहो निरोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आज गूंजेगा करो योग, रहो निरोग
स्टेडियम में 2000 लोगों को योगाभ्यास कराने की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी ने व्यवस्था का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करने के लिए जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार को शहर से लेकर गांव स्तर तक लोग योग के जरिए निरोग रहने का गुर सीखेंगे। पांच लाख लोगों को योग में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे ध्यान में रखते में व्यापक तैयारी की जा चुकी है। धनेवा स्थित स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे से योग कराया जाएगा, वहीं पूरे जिले में विभिन्न संस्थानों की ओर से योगाभ्यास कराने की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में प्रधानमंत्री के योगाभ्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए दो एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की गई है।
सोमवार शाम को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने स्टेडियम धनेवा-धनेई में आयोजित होने वाले मेगा योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वॉल पेंटिंग को देखा और अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के संदर्भ की गई तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेडियम के सुंदरीकरण और जनपदवासियों के लिए खेल व व्यायाम के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्माण में भी चर्चा की और स्टेडियम में ओपन जिम सहित बच्चों के लिए मिनी पार्क के निर्माण के लिए भी अपर जिलाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मो. जसीम, डॉ. ब्रजेश नायक आदि मौजूद रहे। उधर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से भी तैयारी पूरी की जा चुकी है। शंकर वाटिका में योग कराने की व्यवस्था की गई। योग शिक्षकों को जिले में विभिन्न स्थानों पर योग कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विध्यवासिनी सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए बेहतर ढंग से तैयारी की गई है। संगठन से जुड़े सभी योगाभ्यास में शामिल होंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा।