{"_id":"654be744e31bd4eb7d0bf4fb","slug":"yamraj-came-on-the-road-to-make-drivers-aware-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9241-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहन चालकों को जागरूक करने सड़क पर उतरे ‘यमराज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहन चालकों को जागरूक करने सड़क पर उतरे ‘यमराज’
विज्ञापन
वाहन चालकों को जागरूक करने सड़क पर उतरे ‘यमराज’
फोटो
सड़क पर यमराज की वेशभूषा में युवक बना लोगों के लिए कौतुहल
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने से बेहतर है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो घरवाले आपके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहे होते हैं। जीवन बहुमूल्य है, इसे लापरवाही में नहीं गवाएं। कुछ ऐसे ही जागरूकता संदेश के साथ बुधवार को निचलौल शहर की सड़कों पर उतरकर ‘यमराज’ बने एक युवक ने नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि शहर में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए यमराज सड़क पर उतरे। उन्होंने बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भारी वाहन चालकों और सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने भी लोगाें को यातायात नियमाें का पालन करने की अपील की। संवाद