फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   X-ray facility in PHC Paniara soon

Maharajganj News: पीएचसी पनियरा में एक्स-रे सुविधा जल्द

Sat, 17 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility in PHC Paniara soon
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में जल्द मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र में अब तक एक्स-रे जांच के लिए मरीजों को नजदीकी शहरों या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे उनको परेशानी होती थी।
खासकर बुजुर्ग और कमजोर तबके के लोगों के लिए यह सफर काफी कठिन होता था। इसके अलावा, एक्स-रे कराने में समय और ज्यादा खर्च भी लग जाता था।
अब जब इस क्षेत्र में एक्स-रे मशीन उपलब्ध होगी तो इससे स्थानीय मरीजों को मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि पनियरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही यह एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। यह सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे के लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में एक्स-रे मशीन स्थापित करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इसे लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed