{"_id":"6935e2d02feced14460c3499","slug":"worries-are-over-now-you-can-become-ayushman-from-home-using-the-app-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166185-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चिंता खत्म, अब एप से घर बैठे ही हो जाएंगे ‘आयुष्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चिंता खत्म, अब एप से घर बैठे ही हो जाएंगे ‘आयुष्मान’
विज्ञापन
महराजगंज। आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आयुष्मान एप विभाग की तरफ से विकसित कराया गया है। स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड कर लाभार्थी घर बैठे खुद ही कार्ड बना सकेंगे।
गरीब एवं जरूरतमंदों को केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज कराने का लाभ देते हुए आयुष्मान योजना शुरू कर रखी है। इसके पात्र लाभार्थियों को कार्ड बनाने के लिए शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की।
इसके लिए राशन दुकानदार, पंचायत मित्र का भी सहयोग लिया जा रहा है। अब आयुष्मान एप भी विकसित कराया गया है, ताकि लाभार्थी आसानी से घर बैठे कार्ड बना सकें। इस सहूलियत से आयुष्मान कार्ड जारी होने की रफ्तार में वृद्धि का अनुमान है।