फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers became vocal after the attack on the convoy of the national president

Maharajganj News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले से मुखर हुए कार्यकर्ता

Mon, 03 Mar 2025 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Mar 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Workers became vocal after the attack on the convoy of the national president
महराजगंज। आजाद समाज पार्टी की जनपद इकाई ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद (रावण) के काफिले पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने चिउरहां बौद्ध विहार से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी ने अनुसूचित जाति और जनजाति पर बढ़ रही घटनाओं का हवाला देते हुए सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद के नेतृत्व में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चिउरहां एकत्रित हुए जहां से केंद्र सरकार पर अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति की सुरक्षा देने में विफल बताते हुए नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की सीबीआई जांच कराने, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों कि सुरक्षा में विफल केंद्र सरकार को बर्खास्त करने और मथुरा जनपद में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर अविनाश, विशाल, अमित, राजू, दुर्गा प्रसाद गौतम, सोनू निराला, अजीत, जियाउद्दीन खान, सांवरिया गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed