फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work on erecting pillars stalled after worker's death

Maharajganj News: मजदूर की मौत के बाद ठप रहा खंभा लगाने का काम

Sun, 14 Apr 2024 10:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Work on erecting pillars stalled after worker's death
शनिवार की सायं बिजली का पोल टूटने से हुई थी मजदूर की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कम्हरिया खुर्द में शनिवार की सायं काम करते समय बिजली का पोल लगाते समय टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके कारण मजदूर दहशत में आ गए। उसके बाद से मजदूर काम पर नहीं पहुंचे। रविवार को पूरे दिन पोल लगाने का काम ठप रहा। देर शाम फिर मजदूर काम पर लग गए। मृतक के पिता पारस ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द के हरियाली पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे बिजली के खंभा लगाने का काम ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। जहां करीब छह से ज्यादा मजदूर बिजली का पोल व तार लगाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान पोल टूटकर गिर गया, जिससे परसा मलिक क्षेत्र के सिसहनिया उर्फ शीश महल निवासी कमलेश पोल के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ के मजदूर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। कुछ मजदूर मौके से भाग भी गए। जहां पर चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंच कर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगा रहे थे। परिजन सुरक्षा के मानक न होने की बात कह रहे थे। मृतक के पिता पारस ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया। अन्य आरोप की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
कार्यदायी संस्था लेजर पावर इंफ्रा की ओर से मजदूर के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। विभाग से भी जो मदद होने की उम्मीद है उसको नियमानुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चंद्रेश उपाध्याय, एक्सईएन बिजली विभाग, आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed