फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women will talk about their rights face to face with the District Magistrate

Maharajganj News: जिलाधिकारी से रूबरू होकर हक की बात करेंगी महिलाएं

Fri, 20 Oct 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women will talk about their rights face to face with the District Magistrate
महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर तीन बजे से महिलाएं जिलाधिकारी को जहां घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की जानकारी देंगी, वहीं सहायता पाने का तरीका भी जानेंगी। शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं भी स्वयं के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयास व दूसरों को प्रेरित करने संबंरी जानकारी देंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अवसर पर महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों मेंं महिलाओं व बालिकाओं के हितों में चलने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


- ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
महराजगंज। पंचायती राज विभाग व नगर निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शुक्रवार को नगर के एक लान में मिशन शक्ति के तहत सम्मान होगा। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed