फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women saved Rs 41.91 lakh through stamp duty exemption scheme in 13 days

Maharajganj News: महिलाओं ने 13 दिन में स्टांप शुल्क छूट योजना से 41.91 लाख की बचत की

Wed, 13 Aug 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women saved Rs 41.91 lakh through stamp duty exemption scheme in 13 days
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए स्टांप शुल्क छूट योजना शुरू की है। जनपद में महिलाओं ने योजना का लाभ लेते हुए महज 13 दिनों में 41,91,500 रुपये की बचत की है। इस अवधि में जनपद में 793 बैनामे में से 494 महिलाओं के पक्ष में किए गए। यह योजना आर्थिक समानता को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग-2 की ओर से 29 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के तहत, महिलाओं को संपत्ति खरीद पर एक प्रतिशत स्टांप शुल्क छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना के कारण महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व में भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिला है। 30 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक कुल 793 बैनामे किए गए। 494 बैनामा महिलाओं के पक्ष में हुए। महिलाओं ने स्टांप शुल्क छूट का लाभ उठाकर कुल 41,91,500 रुपये की बचत की है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त स्टांप आलोक शुक्ला ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मददगार है। संपत्ति स्वामित्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सामाजिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महिलाओं को इस छूट का लाभ देने के लिए जागरूक करने और प्रक्रिया को सरल बनाने में भी प्रशासन ने भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed