फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women s not Operation but Doctoer s negligence Faced hasband

चीरा लगाने के बाद आपरेशन करने से किया मना, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women s not Operation but Doctoer s  negligence  Faced  hasband
चीरा लगाने के बाद आपरेशन करने से किया मना, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर की घोर लापरवाही सामने आई है। महिला के पेट में चीरा लगाने के बाद आपरेशन करने से डॉक्टर ने इनकार कर दिया जिससे पीड़ित महिला के पति ने तहरीर देकर अस्पताल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
राज मंदिर कला गांव की एक महिला को पेट में दिक्कत के चलते परिजन इलाज के लिए लाए थे। परिजनों के अनुसार महिला की बीमारी के संबंध में डॉक्टर को अवगत करा दिया गया था जिस पर डॉक्टर ने बताया कि आपरेशन सही हो जाएगा। डॉक्टर महिला का आपरेशन करने के लिए पेट में चीरा लगाए और अंदर की स्थिति देखने के बाद हिम्मत जवाब दे गई। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर आपरेशन करने में सफल नहीं हुए तो फिर से महिला के पेट पर टाका लगा दिया और परिजनों को बताया कि हम आपरेशन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

चीरा लगाकर आपरेशन न करने के कारण परिजन भड़क गए और कहने लगे कि जब आपरेशन नहीं करना था तो चीरा क्यों लगाया। काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। इसकी सूचना पुलिस को भी हुई। अब इस मामले में पीड़ित महिला के पति मोती लाल की तहरीर पर हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इस संबंध में एसओ देवेंद्र सिंह ने राज मंदिर कला निवासी मोती लाल की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed