{"_id":"5c082060bdec22415d45a242","slug":"women-s-commission-s-vice-president-heard-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के मकसद से बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने बांसपार बैजौली की शायरा बानो, उषा देवी, अख्तरून निशा, किरन, रजनी आदि की समस्याएं सुनीं। संबंधित थानाध्यक्षों को मोबाइल फोन के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सदर सीओ और महिला एसओ को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण टीम गठित कर कराएं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने आयोग की उपाध्यक्ष को शाल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने जिला कारागार में बंद महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला बैरक में जाकर वहां की महिलाओं से खाना, नाश्ता आदि के बारे में जानकारी ली। जन सुनवाई के दौरान सदर सीओ देवेंद्र कुमार, महिला एसओ शीला यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, सरोज सिंह, अमिता पांडेय, अल्का पांडेय, कृति जायसवाल, सुनीता कश्यप, सत्या पांडेय आदि मौजूद रहीं।