फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women posing as customers stole jewelry from a jewelry shop.

UP: झाला देखने के बहाने चोरी, एक ने दिया इशारा दूसरी ने उड़ाया- ग्राहक बन ज्वेलरी शॉप में महिलाओं ने की चोरी

Sat, 18 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 02:25 AM IST
सार

बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित सना ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार को तीन महिलाएं घूंघट में पहुंची। दुकानदार से कान का झाला दिखाने के लिए कहीं दुकानदार ने झाला दिखाया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो महिलाएं आगे खड़ी रहीं और एक पीछे बैठी रही।

विज्ञापन
Women posing as customers stole jewelry from a jewelry shop.
महिलाओं के चोरी करने का वायरल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बृजमनगंज कस्बा में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर जेवरात देखने के बहाने पहुंची महिलाएं आभूषण चुरा कर भाग गईं। आभूषणों का मिलान करने पर जब संख्या मिली तो दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखा। तब जाकर चोरी की घटना का पता चला।

विज्ञापन


बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित सना ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार को तीन महिलाएं घूंघट में पहुंची। दुकानदार से कान का झाला दिखाने के लिए कहीं दुकानदार ने झाला दिखाया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो महिलाएं आगे खड़ी रहीं और एक पीछे बैठी रही।
विज्ञापन


झाला देखने के दौरान आगे खड़ी महिला ने पीछे बैठी महिला को एक झाला देखने के लिए दिया। महिला ने छिपाते हुए चलने का इशारा किया। दुकानदार के अनुसार महिलाएं आभूषण पसंद नहीं आने की बात कह कर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार अपने सामान का मिलान किया तो एक झाला कम मिलने पर सीसी टीवी फुटेज देखा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। दुकानदार नूर मोहम्मद ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दुकानदार के दिए गए तहरीर व सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed