{"_id":"655bb513d849fa7c41044854","slug":"women-offered-arghya-with-song-and-wished-well-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9909-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उगा हे सूरज देव...गीत के साथ अर्घ्य दे महिलाओं ने की मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उगा हे सूरज देव...गीत के साथ अर्घ्य दे महिलाओं ने की मंगलकामना
विज्ञापन
बलिया नाला छठ घाट पर दऊरी लेकर घर जाते लोग।संवाद
- घाटों पर दिखा आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उगा हेे सूरजदेव भईल भिनसहरवा..., उगा हे दीनानाथ...., जोड़े-जोड़े फलवा, सूरूज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो... छठ गीतों की धुनों के बीच महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार व समाज की मंगलकामना की। सोमवार सुबह 4 बजे से ही व्रती महिलाओं की परिवार संग भीड़ जुट गई थी। अर्घ्य देने के बाद लोगों को प्रसाद वितरित कर छठ पर्व का समापन किया। घाट पर आस्था, उल्लास व समर्पण का अनूठा समन्वय दिख रहा था।
लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार की सुबह को उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। वहीं परिवार के सदस्यों ने घाटों पर दीप व कपूर-अगरबत्ती जलाकर छठ मां से परिवार के सुख व समृद्धि की कामना की। रंग-बिरंगे सजावटों के साथ प्रकाश के इंतजाम शहर के बलिया नाला, जिला उद्योग केंद्र, गांधीनगर, चिउरहां, अमरूतियां, महुअवां, सुकठिया, मंगलपुर, धनेवा-धनेई आदि घाटों पर किया गया था, जिससे व्रतियों में आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय दिखा। नगर के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
भोर में ही घाटों पर पहुंचे व्रती
छठ घाटों पर सुबह तीन बजे से ही मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। घाटों पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। व्रती लोगों की टोलियां छठ मईया की उपासना कर रही थीं तो परिवार व आसपास के लोग इस महापर्व के साकक्षी बने।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परिजनों ने कोशी भराई की रस्म की पूरी
शाम के अर्घ्य के बाद घर पहुंचे व्रतियों व उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए कोशी भराई की रस्म को पूरी कराई। घर पर रस्म पूरा करने के बाद परिजन कोशी के लेकर आधी रात को घाटों पर पहुंचे तथा अपने वेदी पर उसे रखकर दीये जलाये और कोशी लेकर वापस घर गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मां के साथ जिलाधिकारी ने की पूजा
जिलाधिकारी अनुनय झा अपनी मां अलका झा के साथ राममनोहर लोहिया पार्क में बने सरोवर पर छठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने व्रत के समापन के दौरान घाट पर मौजूद लोगों में प्रसाद का वितरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल व अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने भी नगर के छठ घाटों में शामिल होकर लोगों को उत्साह बढ़ाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने भी नगर के विभिन्न छट घाटों पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीण इलाकों के घाटों पर धूमधाम से हुई पूजा
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार उगते सुर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठ पर्व का समापन किया गया। सोमवार की सुबह दुर्गा मंदिर मानसरोवर, प्रेम पोखरा, त्रिमुहानी घाट, उदितपुर काॅलेज पोखरा, बनकटी सहित अन्य स्थलों पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, बरोहिया ढाला, भागाटार, मधुबनी, परसामीर में महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला छठ घाट, घोड़हवां वार्ड के विष्णु मंदिर, जिगनहवा, कृष्णा नगर, महाशय वार्ड, बरगदवां, चमनगंज पुल स्थित नहर व ग्रामीण इलाकों के झुलनीपुर, शितलापुर, बैठवलिया, खोन्हौली, जयश्री, हरदी, खम्हौरा, लालपुर, रायपुर, बाली, ओबरी में सूर्य देवता को अर्घ्य दिया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन छठ घाट, भुंडी छठ घाट, दो मुहान छठ घाट, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन पोखरा, बंगाली पोखरा, सोन्धी के सगरा पोखरा, कोट कम्हरिया के बाबा मोहनदास कुटी स्थित पोखरा, गुरचिहां व गजपति तथा देवपुर के घाट पर पूजा हुई। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार चंदन नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पडा। कालीगंज, सडकहवां, बैरियां, राजाबारी, रामनगर, किसुनपुर, भरवलियां, नौनियां, नौवाबारी, लोहरौली, बोदना, सुकरहर, बकुलडीहा, लक्ष्मीपुर खुर्द, चटियां, मोहम्मदपुर, कडजा, गड़ौरा बाजार, जमुईकला, पिपरीहा, निपनियां, भगवानपुर, पिपरा, बेलवां, डिगही, ईटहियां और धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा कानापार राप्ती नदी के तट पर महिलाओं ने पूजा किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नोट: नीचे के तीनों इंसेट कल की खबर में भी थे। अगर आज प्रकाशित खबर में लग गई है तो इसे न लगाएं तो बेहतर होगा।
परसा खुर्द अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में मना छठ
लोकआस्था से जुड़े छठ महापर्व पर परसा खुर्द में संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, खंड विकास अधिकारी परतावल, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार सदर तैनात रहे। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने शाम के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घाटों व पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट ने रखी नजर
सदर कोतवाली क्षेत्र के पचरूखिया में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मीपुर देउरवां में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम डॉ. विनोद वर्मा, बलिया नाला पुल पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, उद्योग चौराहे पर अभिहीत अधिकारी बृजेंद्र शर्मा काे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी को निभाया। वहीं श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम छातीराम में उप कृषि निदेशक रामशिष्ट, लक्ष्मीपुर जरलहिया में जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह व तरकुलवा भटगांवा में छठ घाट व पूजा स्थलों पर जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने नजर बनाए रखने कार्य किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जेल परिसर में सात महिलाओं ने की छठ पूजा
कारागार मेें रहने के बाद भी सात महिलाओं ने अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जेल परिसर में की गई व्यवस्था के तहत सीता, सरोज,शकुंतला, कौशिल्या, कलावती, कुसमावती व कमला नामक महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया तथा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।