फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women of self-help groups will tell the benefits of electricity bill relief scheme

Maharajganj News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बताएंगी विद्युत बिल राहत योजना के लाभ

Sat, 27 Dec 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will tell the benefits of electricity bill relief scheme
जिला प्रशासन के निर्देश पर चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
विज्ञापन

विद्युत सखियां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहेंगी सक्रिय, योजना के बारे में देंगी जानकारी
जिले में कुल 1,35,572 उपभोक्ताओं को मिलना है छूट का लाभ
महराजगंज। बिजली बिल राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ये महिलाएं जिले के चारों विद्युत डिवीजनों में उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक करेंगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में महराजगंज प्रथम, आनंदनगर द्वितीय, नौतनवा और निचलौल में चार विद्युत डिवीजन संचालित हैं। बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत जिले में कुल 1,35,572 उपभोक्ताओं को छूट का लाभ मिलना है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 300 विद्युत सखियों को लगाया गया है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह विशेष जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना की विस्तृत जानकारी देंगी। वे उपभोक्ताओं को बताएंगी कि उनका नाम छूट सूची में शामिल है या नहीं, कितनी छूट मिल रही है, भुगतान की अंतिम तिथि क्या है और समय पर भुगतान न करने पर किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

आनन्दनगर द्वितीय के एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय के अनुसार, जिले में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका नाम छूट सूची में शामिल होने के बावजूद जानकारी के अभाव में वे भुगतान नहीं कर पा रहे हैं या योजना का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशासन और उपभोक्ताओं के बीच सेतु का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने से एसएचजी की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में उनकी पहचान मजबूत होगी।

-मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त स्वत: रोजगार
---------------
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विद्युत सखियों की सक्रिय सहभागिता से सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी होगा। विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक सूचना सामग्री और सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed