{"_id":"6297a503d568fb7e2a27859a","slug":"women-expressed-their-anger-over-opening-a-liquor-shop-maharajganj-news-gkp438925643","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने जताया रोष
विज्ञापन

चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत के बरगदही बसंतनाथ में देशी शराब की दुकान को नए जगह पर ले जाने के बाद बुधवार को वहां की महिलाओं ने झाड़ू लेकर विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार बरगदही बसंतनाथ के नगर वासियों ने जिलाधिकारी ने शिकायत की थी कि आबादी के बीच शराब की दुकान संचालित होती है। पास में ही काली मंदिर है, शराब पीने वाले मंदिर आने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करते हैं। डीएम ने शराब की दुकान को आबादी से दूर हटाने का निर्देश दिया।
बुधवार को दुकानदार सामान लेकर नई जगह पर जाने को तैयार हुआ। लेकिन वहां की महिलाएं झाड़ू लेकर दुकान खुलने देने का विरोध करने लगी। यह देख पुरानी जगह पर संचालित दुकान के आसपास की महिलाएं भी इकट्ठी हो गईं और पुरानी जगह पर शराब की दुकान नहीं खोलने देने की मांग करने लगी। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।