{"_id":"657ca8dc947caf80b801e7d4","slug":"women-circling-the-department-for-pension-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11694-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेंशन के लिए विभाग की परिक्रमा कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेंशन के लिए विभाग की परिक्रमा कर रहीं महिलाएं
Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की निराश्रित महिलाओं को समय से पेंशन नहीं मिल पा रहा है। कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में एक साल से पेंशन नहीं पहुंची है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पेंशन के लिए वह विभाग का चक्कर लगा रही हैं।
जिले में 44,169 निराश्रित महिलाएं पेंशन के लिए पंजीकृत है। विभाग की ओर से अब तक प्रथम किस्त 32590 और 34505 महिलाओं को दूसरी किस्त की धनराशि भेजी गई है। अभी 9,664 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार है। विभाग के आकड़े बता रहे है कि अभी 4506 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जिससे उनके खाते में रकम नहीं पहुंच पाई है। बीते दिन निचलौल क्षेत्र के मेहदियां निवासी मगरी जिला प्रोबेशन कार्यालय में पेंशन की जांच कराने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल से पेंशन की धनराशी खाते में नहीं पहुंची है। सोनकटिया से सुमन के खातें में भी रकम नहीं पहुंची है। गौरी शंकर ने बताया कि एक साल बाद भी पेंशन खाते में नहीं पहुंचा है। विभाग में जांच कराया जाता है तो सभी सूचनाएं ठीक रहती हैं।
आधार प्रमाणीकरण न होने के कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। वह विभाग में पहुंचकर आधार प्रमाणीकरण कराएं। जिले में 4506 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-डीसी त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी