फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman out for a walk struck by bike, dies.

Maharajganj News: टहलने निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman out for a walk struck by bike, dies.
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी ज़ैनब (50) पत्नी इल्ताफ की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार देर रात को वह गांव के पास टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ साहनी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि बरगदवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed