{"_id":"68b8a7a425937944770ebbf5","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-sonauli-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158687-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
सोनौली। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर में बुधवार को एक 32 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कमलावती (32) के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता के कहने पर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
बताया गया है कि करीब 17 वर्ष पहले रमेश अग्रहरि (35) ने नेपाल निवासी कमलावती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 15 और 12 वर्ष बताई जा रही है। मृतका के पति रमेश का कहना है कि सुबह लगभग 9:30 बजे पत्नी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना उन्होंने सबसे पहले मृतका के मायके पक्ष को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता विनोद निवासी नेपाल ने पुलिस से जांच के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कही।
कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि अभी किसी ने भी शिकायत पत्र नहीं दिया है। मृतका के पिता के कहने पर जांच की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।