फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies in private hospital, relatives block highway

Maharajganj News: निजी अस्पताल में महिला की मौत परिजनों ने जाम किया हाईवे

Wed, 08 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, relatives block highway
फरेंदा में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
फरेंदा। क्षेत्र के धानी मार्ग पर स्थित सर्वोदय हास्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने शव को राजमार्ग पर रखकर घंटों जाम रखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी रही। वहीं परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फरेंदा के छितही बुजुर्ग के टोला करमहां निवासी पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा के बाद 30 अगस्त को कस्बे के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन किया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सर्जन न होने पर नर्स व फार्मासिस्ट ने ऑपरेशन कर दिया। 31 अगस्त को ऑपरेशन के बाद महिला को तीन सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उसके बाद महिला की तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन फिर महिला को अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि पांच सितंबर को अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद से महिला का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। मंगलवार की सुबह महिला ने मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों ने आपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने की बात बतायी थी। इसके बाद परिजनाें ने शव को लाकर अस्पताल के सामने रखकर राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल में ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed