फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies during delivery in private hospital

Maharajganj News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत

Thu, 18 Jul 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery in private hospital
सिसवा बाजार। कस्बे के एक निजी अस्पताल में गर्भवती की प्रसव के दौरान ज्यादा रक्तश्राव होने पर मौत हो गई। अस्पताल संचालक और स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए। आरोप है कि आशा के बहकावे में आकर परिजनों ने सीएचसी से एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़िता को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

कोठीभार थाना अंतर्गत कोठीभार में मंगलवार को एक गर्भवती महिला को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अस्पताल में सुविधा नहीं होने का हवाला देते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि एक आशा और निजी अस्पताल के एजेंट के बहकावे में आकर परिजनों ने महिला को सिसवा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सांय एक बिना डिग्री के डॉक्टर जिसके ऊपर पहले से इस तरह के मामलों मे कई केस दर्ज हैं उसने उस महिला का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद रक्तश्राव होने से महिला की स्थिति बिगड़ती गई। यह देख अस्पताल संचालक के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में संचालक ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर, चिकित्साधिकारी, सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मामले की जानकारी हुई है। अस्पताल पर एक सिपाही को भेजा गया था। संचालक और स्टाफ अस्पताल में ताला बंद कर फरार हो गए हैं।
-अखलेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोठीभार थाना


ऑपरेशन करने वाले फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कई मुकदमे हैं दर्ज
सिसवा बाजार। फर्जी अस्पताल चलाने के मास्टर माइंड फर्जी डॉक्टर के खिलाफ सिसवा और कुशीनगर जनपद व चौक थाने में केस दर्ज है। पिछले कई वर्षों से फर्जी अस्पताल खोलकर मासूमों के जिंदगी से खेलने वाले इस मास्टर माइंड के खिलाफ 2022 में कोठीभार थाने में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद पिपरिया निवासी सुहैल ने अपनी पत्नी के प्रसव ऑपरेशन के दौरान पेट में कपड़ा छोड़ देने पर महिला काफी बीमार हो गई, जिसके इलाज में सुहेल ने लाखों रुपये खर्च कर दिया। इसको लेकर जिलाधिकारी सीएमओ से शिकायत की थी। कोई सुनवाई न होने पर एक 156 (3) के तहत न्यायालय का शरण लिया है। चौक में विगत अप्रैल में कुछ लोगों के साथ मारपीट को लेकर केस दर्ज है।


पूर्व सीएमओ के चिकित्सकीय दस्तावेज पर रजिस्टर्ड है अस्पताल
सिसवा बाजार। जिस निजी अस्पताल में महिला का प्रसव ऑपरेशन के दौरान मौत हुई है वह अस्पताल कुशीनगर के पूर्व जिला चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला चौधरी के नाम से दर्ज है। डॉ. मंजुला चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैंने तीन दिन पहले सिसवा प्रभारी चिकित्साधिकारी से मौखिक रूप से बोल दिया है कि उस अस्पताल में लगे दस्तावेज वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed