{"_id":"673a38651a729d20380e25b7","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-mechanic-seriously-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135944-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मिस्त्री गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, मिस्त्री गंभीर रुप से घायल
Mon, 18 Nov 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर-2 बिस्मिल नगर वार्ड में रविवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे छत के ऊपर शौचालय निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर दो बिस्मिल नगर वार्ड में मोबिना खातून के घर की छत के ऊपर शौचालय निर्माण कार्य हो रहा था। घर के पास ऊपर से हाईटेंशन तार गया हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री सूरज 25 वर्ष निवासी खैराटी टोला नौडीहवा थाना नौतनवा करंट के चपेट में आ गया। वहां मौजूद मोबिना खातून 45 उनको बचाने गई तो वह भी करंट के चपेट में आ गईं। वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इलाज के लिए नौतनवा कस्बा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मोबिना खातून को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से झुलसे सूरज का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजन पोस्माॅर्टम नहीं करना चाह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर न मिलने की पुष्टि की।