फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies due to electric shock

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 18 Oct 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock
नौतनवा। क्षेत्र के गांव चकदह खास में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा क्षेत्र के गांव चकदह खास निवासी पूजा देवी (24) शुक्रवार को लगभग 12 बजे हैंडपंप पर कपड़ा धोने गई। मोटर चालू करने पर नल में करंट उतर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उनकी बड़ी सास कमलावती ने तो मौके पर जाकर उठाने के लिए शरीर को छुआ तो करंट का झटका लगा।

उसके बाद वह शोर मचाई मौके पर आसपास के लोग जुट गए बोर्ड से बिजली काटी गई। परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को घर लाए। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। उनके पास तीन बच्चे संध्या 5 वर्ष, अंकुश 3 वर्ष तथा आयुष 2 वर्ष के हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed