फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies after being hit by train, parents stop her from cremating

Maharajganj News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, मायके वालों ने दाह संस्कार से रोका

Wed, 03 Apr 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train, parents stop her from cremating
खुशहालनगर। ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही मायके वालों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुवनीमठ टोला निवासी अनिल की शादी कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोन्हा टोला चनरहा निवासी शारदा प्रसाद की बेटी संध्या (28) से 2020 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक ढाई वर्ष की लड़की और नौ माह का लड़का है। संध्या का बुधवार को नरकटियागंज गोरखपुर रेल मार्ग के भुवनी टोले के सामने रेलवे ट्रैक पर शव मिला। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव को ट्रैक्टर-ट्राॅली से बैकुंठी घाट जा रहे थे। उसी बीच उसके मायके वाले मौके पर आ गए। चैनपुर गांव के सामने शव को रोक मौत पर संदेह जाहिर कर जांच कराने की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी रमेश चंद्र वरुण ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed