{"_id":"68daf1cfb54bfbc1af054ce5","slug":"woman-dies-after-being-electrocuted-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160796-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती गेंडहवा में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। जहां पर डॉक्टरों महिला की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहरम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गेंडहवा निवासी गनेश मुसहर की पत्नी अमरावती देवी (45) उमस होने पर घर के अंदर लगे पंखें का स्विच चालू करने गई थी। इस दौरान अमरावती अचानक बोर्ड में लगे स्विच से चिपक गई। इसे देख परिजन किसी तरह अमरावती को स्विच से छुड़ाया और उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमरावती के परिवार का आर्थिक हालात ठीक नहीं है। अमरावती के दो बेटे सुनील और अनिल हैं। बड़े बेटे सुनील की शादी हो चुकी है।
परिवार दैनिक खर्च के लिए पति गनेश मुसहर और दोनों बेटे सुनील व अनिल के साथ खुद मजदूरी करती थी। अमरावती की मौत के बाद दोनों बेटों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लिया जाएगा।