{"_id":"62838f5510b93b2b76165cb6","slug":"woman-commits-suicide-in-maharajganj-after-getting-upset-with-her-husband-addicted-to-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बना जान का दुश्मन: महाराजगंज में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, शराबी पति की यातनाओं से परेशान हो उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बना जान का दुश्मन: महाराजगंज में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, शराबी पति की यातनाओं से परेशान हो उठाया ये कदम
Tue, 17 May 2022 05:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क: बिस्कोहर/ कठेला(महाराजगंज)
अमर उजाला नेटवर्क: बिस्कोहर/ कठेला(महाराजगंज)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 17 May 2022 05:34 PM IST
सार
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मेहदानी गांव के धरौरा गांव में सोमवार की रात महिला ने शराबी पति से आए दिन विवाद और कहासुनी से परेशान होकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महाराजगंज के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मेहदानी गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि पति शराबी है और आए दिन विवाद करता था। इस विवाद और कलह से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव वालों के अनुसार क्षेत्र के मेहदानी गांव धरौरा गांव में बनी गोशाला में रहने वाला बरसाती शराब पीकर आए दिन पत्नी सीमा (45) से मारपीट और झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ। नशे में बरसाती पत्नी से झगड़ रहा था। कलह के चलते सोमवार रात सीमा ने बंद पड़े कमरे के अंदर लगे पंखे पर लटकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब सीमा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सीमा शव देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को किसी तरह से खोला इसके बाद शव को फंदे से उतराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव के लोगों में चर्चा थी कि शराबी पति से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया है। मृतका के दो बच्चे में एक लड़का मोनू सात वर्ष व एक लड़की शीला पांच वर्ष है। मां की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता सौदागर राय ने बताया कि मृतका के पति ने सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन