फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman cheated of Rs 1.55 lakh in the name of land purchase

Maharajganj News: जमीन खरीद के नाम पर महिला से 1.55 लाख की ठगी

Thu, 21 Aug 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 1.55 lakh in the name of land purchase
महराजगंज। जिले में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जंगल शाहपुर गांव का है, जहां कमलावती ने आरोप लगाया है कि एक दंपति ने उसे जमीन देने के बहाने एक लाख 55 हजार रुपये हड़प लिए और अब न तो जमीन दे रहा और न ही पैसा लौटा रहे है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुरन्दरपुर में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कमलावती, जंगल शाहपुर थाना पुरन्दरपुर की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2024 को उन्होंने जितेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी सत्यवती, निवासी मुड़िला थाना पुरन्दरपुर सैल्दह उर्फ कवलदाह को जमीन खरीदने के लिए एक लाख 55 हजार रुपये दिए थे। यह रकम उन्होंने बैंक से निकालकर गवाहों की मौजूदगी में दी थी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई थी। कमलावती का कहना है कि आरोपी दंपति ने जमीन का सौदा तय किया था लेकिन अब वे न तो जमीन ट्रांसफर कर रहा और न ही पैसा वापस कर रहा है।
विज्ञापन

बताया कि इस मामले में इस साल एक मार्च को आरोपी दंपति ने कमलावती को गाली-गलौज दी और मारपीट की धमकी दी। पीड़िता ने थाना पुरन्दरपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जितेंद्र चौधरी ने सुलह की कोशिश कि और किश्तों में पैसा लौटाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने 1 मई 2025 को 50,000 रुपये, 16 जून 2025 को 50,000 रुपये और 1 अगस्त को शेष 55,000 रुपये लौटाने का वादा किया था। लेकिन कोई भी किश्त नहीं दी गई। कमलावती ने बताया कि आरोपी अब फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed