फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten up for making video, case filed

Maharajganj News: वीडियो बनाने को लेकर महिला की पिटाई, केस दर्ज

Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for making video, case filed
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल छातिराम दक्षिण टोला में वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। नाराज दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी उर्मिला देवी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल छातिराम दक्षिण टोला में सुनील मद्धेशिया के घर में किराए का कमरा लेकर रहती है। पुलिस को दी तहरीर में उर्मिला देवी ने बताया कि मेरे मकान मालिक सुनील मद्धेशिया का हक हिस्से को लेकर आपस में विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान वीडियो बना लिया था। इसी बात को लेकर मकान मालिक सुनील के बेटे आकाश मद्धेशिया व आदर्श मद्धेशिया बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से बुरी तरह से मारने पीटने लगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश व आदर्श निवासी छातिराम दक्षिण टोला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed