फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten and thrown out of the house for opposing husband's second marriage; FIR registered against nine people.

Maharajganj News: पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पीटकर घर से निकाला, नौ पर प्राथमिकी

Thu, 09 Jul 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of the house for opposing husband's second marriage; FIR registered against nine people.
श्यामदेउरवा क्षेत्र के बैजौली धनहा गांव का मामला, नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली धनहा गांव में पति की दूसरी शादी का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति और उसके परिजन ने पिटाई कर विवाहिता की घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैजौली धनहा निवासिनी मीना ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके पति जयराम ने शादी करके दूसरी महिला को घर में लाकर रख लिया है। 20 जून को जब उसने इसका विरोध किया तो पति जयराम, ससुर रामसुभग, सास जियनी देवी, जेठ जयहिंद, जेठानी प्रमीला, संतोष, नेहा, शिवानी और शकुंतला ने एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना के बाद श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जयराम समेत सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed