{"_id":"6571cf0d1749763aa40b38b6","slug":"woman-beaten-after-entering-house-case-against-four-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11169-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में घुसकर महिला को पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में घुसकर महिला को पीटा, चार पर केस
Thu, 07 Dec 2023 07:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलपुर में गाड़ी खड़ा करने के दौरान शौचालय का फाटक तोड़ने की शिकायत करने पर दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। मामले में महिला ने श्यामदेउरवां थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी उषा देवी ने बताया कि गांव के ही गुड्डू सिंह हमारे दरवाजे पर अपनी गाड़ी खड़ा करते थे। इससे हमारे शौचालय का दरवाजा टूट गया। मना करने पर वे लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर मेरे घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए पिटाई कर दी। उनके डर से मैं पिपराइच में किराए का मकान लेकर रहती हूं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुड्डू सिंह, प्रिंस सिंह, उर्मिला, जानकी के खिलाफ धारा केस दर्ज किया गया है। संवाद