फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman and two daughters assaulted over allegations of practicing witchcraft/sorcery.

Maharajganj News: टोना-टोटका का आरोप लगाकर महिला और दो बेटियों से मारपीट

Wed, 24 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman and two daughters assaulted over allegations of practicing witchcraft/sorcery.
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर में टोना-टोटका का आरोप लगाकर एक महिला व उसकी दो बेटियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आरोप है कि गत रविवार की सुबह करीब 11 बजे आरोपी पक्ष ने भूत-प्रेत और टोना-टोटका का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया था। विरोध करने पर मीरा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिला की दो पुत्री नीतू और शीतल की भी पिटाई कर दी। मामले में पीड़िता मीरा की तहरीर पर गांव निवासी महेश साहनी, प्रिंस साहनी, महिमा और सुमन के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed