फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   With the help of clay, Rinki shaped the destiny of 11 women along with her.

Maharajganj News: माटी के सहारे रिंकी ने गढ़ी अपने साथ 11 महिलाओं की तकदीर

Mon, 22 Sep 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
With the help of clay, Rinki shaped the destiny of 11 women along with her.
काम करती महिलाएं।
महराजगंज। फरेंदा ब्लॉक की बड़हरा देवी चरण की रिंकी ने माटी के सहारे तरक्की की राह खोज निकाली है। आज वह इसी माटी के सहारे सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने साथ 11 अन्य महिला सदस्यों की किस्मत संवार रही हैं। पांच वर्ष पहले मां वैष्णो के नाम से आजीविका समूह के जरिए उन्होंने मिट्टी से कुल्हड़ बनाने का काम शुरू किया। मांग बढ़ी तो निर्माण का पारंपरिक तरीका बदलकर मशीन के जरिए निर्माण शुरू कर मांग पूरी कर रही हैं। शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा। जिले के बड़हरा देवीचरण में एक ऐसा ही समूह मां वैष्णो नाम से संचालित है। इससे जुड़ी महिलाओं को एक समय लगा था कि उनकी सोच धरातल पर नहीं उतर सकेगी लेकिन संघर्ष के बलबूते समूह की अध्यक्ष ही नहीं बल्कि समूह की प्रत्येक सदस्य बेहतर कमाई कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed