फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   With the arrival of a coach, the number of volleyball players in the stadium increased tenfold in a year.

Maharajganj News: कोच मिले तो स्टेडियम में एक वर्ष में दस गुना हो गए वालीबॉल के खिलाड़ी

Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
With the arrival of a coach, the number of volleyball players in the stadium increased tenfold in a year.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत 40 वालीबॉल के खिलाड़ी
विज्ञापन


एक साल पहले आते थे चार से पांच खिलाड़ी
वालीबॉल के प्रशिक्षक मिले तो दूर हुई खिलाड़ियों की मुश्किल
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच खेल कोच खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में जुटे हैं। इन्ही में से एक वालीबॉल कोच अबु फजल भी हैं। अबु फजल एक वर्ष पूर्व स्टेडियम में वालीबॉल कोच के रूप में तैनात हुए थे। उस वक्त वालीबॉल के प्रति युवाओं का रुझान कम था लेकिन आज 40 खिलाड़ी न सिर्फ प्रशिक्षण ले रहे हैं बल्कि खेल निदेशालय के मंडल, राज्य व अन्य स्पर्धाओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक साल पहले चार से पांच खिलाड़ी ही स्टेडियम आते थे।




स्पोर्ट्स स्टेडियम कोच अबु फजल के मुताबिक, स्टेडियम में वालीबॉल कोर्ट तो पहले से था लेकिन कोच नहीं होने से युवा रुचि नहीं ले रहे थे। जिम्मेदारी संभालने के बाद भी खिलाड़ियों को इस खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए अबु फजल को मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने युवाओं को स्कूल-स्कूल जाकर समझाया कि वालीबॉल उनकी फिटनेस व शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। आज अबु की मेहनत के कारण कुल 40 पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या पहुंच चुकी है। इन्हें स्टेडियम में सुबह शाम एक-एक घंटे प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें सीनियर, जूनियर व बालिकाएं भी शामिल हैं। 20 से अधिक गैर पंजीकृत खिलाड़ियों को भी उनके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन



वालीबॉल कोच अबु फजल काफी मेहनती कोच हैं। ट्रेंड की अच्छी समझ होने के कारण खेल की बारीकियां सिखाकर वह वालीबॉल के बेहतर खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं।

-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed