फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Winter returned due to intermittent rains, wheat crop benefited

Maharajganj News: रूक-रूक कर हुई बारिश से लौटी सर्दी, गेहूं की फसल को फायदा

Sun, 03 Mar 2024 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Winter returned due to intermittent rains, wheat crop benefited
महराजगंज। रात से शुरू हुई बारिश रविवार को रुक-रुककर होती रही। हवा के चलते कहीं-कहीं गेहूं की फसल झुक गई है। ज्यादातर स्थानों पर फसल ठीक है। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। अधिकतम तापमान में भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक 2.2 एमएम बारिश हुई। जबकि 11 से 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान शनिवार 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभदायक है। जिले में एक लाख 47 हजार 904 हेक्टेयर गेहूं की बुआई हुई है। रबी की फसल एक लाख 73 हजार 754 हेक्टेयर में बोई गई है। इनमें 25 हेक्टेयर में जौ, 7400 हेक्टेयर में तोरिया, 5 हेक्टेयर में चना, 1875 हेक्टेयर में मटर, 12647 हेक्टेयर मसूर की बुआई की गई है। मौसम में नमी की वजह से गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की फसल के गिर गए फूल
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी चंद्रन ने बताया कि हवा के साथ बारिश होने की वजह से जिस गेहूं के खेत में पहले से सिंचाई हो चुकी थी, वहां नमी की वजह से फसल गिर गई। वहीं, सरसों की फसल के फूल गिर गए। सरसों की पकी फसल के भी खराब होने की संभावना है। जिन लोगों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में डाल रखी थी, वह भी भीगने से खराब हो सकती है। खेत में नमी होने की वजह से कुछ दिन के लिए आलू की खोदाई पर असर पड़ेगा। सब्जियों के लिए बारिश फायदेमंद है। खासकर जो सब्जियां अभी बोई गई हैं। इसमें भिंडी, खीरा, तरबूज, खरबूज, तोरई और लौकी आदि की फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed