फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Winner in PT, Group Anthem and Folk song

जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह

Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Winner in PT, Group Anthem and Folk song
पीजी कालेज ग्राउंड पर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दि - फोटो : MAHARAJGANJ
पीटी, समूह गान व लोकगीत में निचलौल विजेता
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पीटी, लोकगीत, लोकनृत्य व समूह गान में निचलौल ब्लॉक की टीम अव्वल रही।
पीटी में पनियरा, लोकगीत व लोकनृत्य में सदर तथा समूह गान में सिसवां को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्राथमिक बालक वर्ग 50 व 100 मीटर दौड़ में अक्षय व आसिफ ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अक्षय ने पहला, विक्की खरवार ने दूसरा व विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रिंका ने पहला, सिद्धि ने दूसरा व आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रिद्धि ने पहला व रिंका ने दूसरा तथा 200 मीटर दौड़ में रिंका ने पहला, सावित्री ने दूसरा तथा रिद्धि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग केे मुकाबले में 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में फिरोज शेख ने पहला, प्रिंस चौधरी ने दूसरा तथा राहुल ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में मथुरा प्रसाद ने पहला, फिरोज ने दूसरा व सोमई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में माही सिंह ने पहला व पूनम भारती ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में रुबी सैनी ने पहला, शिल्पा ने दूसरा व कविता ने तीसरा तथा 400 मीटर दौड़ में रुबी सैनी ने पहला, बबली ने दूसरा व लक्ष्मी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी एसएस पटेल की देखरेख में खेल का आयोजन हुआ। संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या ने किया गया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, हेमवंत कुमार, ओपी तिवारी, विनयशील मिश्रा, सुधीर कुमार, अरविंद सिंह, व्यायाम प्रभारी अनिरुद्ध निराला, संजय मिश्र, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, मंजू वर्मा, मौसम, साधना सिंह, यशवंत राव, अखिलेश सिंह, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत कर मोहा मन बालिकाओं
समारोह में सांध्य कालीन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कंपोजिट विद्यालय महुअवा-महुई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर व गिरहिया परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुती से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बीएसए ओमप्रकाश यादव समेत अन्य जिम्मेदारों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
समापन समारोह आज, पुरस्कृत होंगे मेधावी
जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का समापन बृहस्पतिवार को होगा। इस दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता व पीटी आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम व व्यक्तिगत विधा के खिलाड़ियों को सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल पुरस्कृत करेंगे।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जताया विरोध
उत्तर देश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए बीएसए को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. टीएन गोपाल व महामंत्री उपेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि आयोजन के दौरान क्रीड़ा प्रभारी ने मनमानेपन का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed