{"_id":"5e4ed0fa8ebc3ef2b301052b","slug":"wine-dhop-maharajganj-news-gkp3418155158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लाटरी से मदिरा व बीयर के 19 दुकानों का होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लाटरी से मदिरा व बीयर के 19 दुकानों का होगा आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-लाटरी से मदिरा व बीयर की 19 दुकानों का होगा आवंटन
महराजगंज। आबकारी आयुक्त द्वारा दूसरे चरण के नवीनीकरण के पंजीकरण प्रक्रिया की अवधि बीतने के उपरांत अब जिले में 19 दुकानें ई-लाटरी से आवंटित होंगी। ई-लाटरी से दुकानों का नए सिरे से आवंटन किए जाने की प्रक्रिया तीन मार्च से प्रारंभ होगी।
आबकारी आयुक्त ने दूसरे चरण की नवीनीकरण के पंजीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तथा नवीनीकरण व वार्षिक लाइसेंस की आधी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की थी। उक्त अवधि में छह अनुज्ञापियों ने निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कर लिया। प्रक्रिया पूरी न करने वाले देशी व विदेशी मदिरा तथा बीयर की 19 दुकानों का अब तीन मार्च से ई-लाटरी के माध्यम से नए सिरे से आवेदन लेकर आवंटन होगा। बीयर की जिन सात दुकानों का नए सिरे से आवंटन होना है, उसमें पड़री बुजुर्ग, खुटहां बाजार, श्यामदेउरवां, नरायनपुर, सोहरौना तिवारी, फुलमनहां व बंग्ला चौराहा की दुकान शामिल हैं। इसी प्रकार विदेशी मदिरा की दुकानों में नगर पंचायत ढ़ोढ़िला, बागापार, काल्हुई-बृजमनगंज रोड, मथुरा नगर, फुलमनहां चौराहा , नौतनवां नंबर एक व समरधीरा की दुकान शामिल हैं। महराजगंज स्थित माडल शाप का भी आवंटन होगा। देशी मदिरा की चार दुकानों में बल्लोखास, परसौनी बुजुर्ग, बोदना व अड्डा बाजार की दुकान का नए सिरे से आवंटन होगा। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ई-लाटरी की प्रक्रिया तीन मार्च से शुरू होगी। जारी कार्यक्रमों के मुताबिक प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।