{"_id":"659d62bed17f45cc1103b379","slug":"winds-increased-fog-remained-throughout-the-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-13512-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन भर छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन भर छाया रहा कोहरा
Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को घने कोहरे और हल्दी सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। दिन भर कोहरा छाया रहा। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। अगले दो दिन कोहरे की संभावना जताई गई है।
कोहरे में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। घना कोहरा होने से वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। नगर के तिराहे पर मजदूरों को काफी परेशानी हुई। अलाव के सहारे काफी देर बैठे रहे। इसके अलावा शहर में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिनभर हल्की हवा चलने से भी सर्दी का असर दिन भर रहा। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े अधिक खरीद रहे हैं। शहर में जगह-जगह कपड़े की दुकानों में भीड़ लगी रही।