फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Will draw a blueprint for construction work in Gram Panchayat

Maharajganj News: ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य का खींचेंगे खाका

Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Will draw a blueprint for construction work in Gram Panchayat
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का प्राक्कलन और मैपिंग का कार्य सिविल इंजीनियर करेंगे। उनका एक पैनल पंचायतीराज में तैनात किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के लिए जनपद वार नियमित अभियंता तैनात हैं। अब विभाग सिविल इंजीनियरों का एक पैनल भी जिला स्तर पर बनाने की कवायद पूर्ण करने में जुटा है जो ग्राम पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्यों का न सिर्फ प्राक्कलन तैयार करेंगे, बल्कि मैपिंग कर विभाग को रिपोर्ट भी सौंपेंगे। उनकी मैपिंग व प्राक्कलन रिपोर्ट पर ही निर्माण कार्य कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


कार्य का दो फीसदी कमीशन पैनल को बतौर पारिश्रमिक दिया जाएगा। बीटेक, बी आर्क, तीन वर्षीय डिप्लोमा सिविल से करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पैनल में एक सामान्य, एक महिला, एक अनुसूचित, एक जनजाति व एक पिछड़ा वर्ग के सिविल अभियंता शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब ने बताया कि पंचायतीराज विभाग हर जिले में सिविल अभियंता पैनल गठित कर रहा है। पैनल विकास कार्यों का प्राक्कलन निर्माण, मैपिंग व मानक अनुरूप कार्य के लिए जिम्मेदार होगा। प्रत्येक कार्य लागत का दो फीसदी बतौर पारिश्रमिक दिया जाएगा। चयन शासन स्तर से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed