फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   will be aware to stop child marriage in nepal

नेपाल में पुलिस बाल विवाह रोकने को कर रही जागरूक

Mon, 02 Nov 2020 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
will be aware to stop child marriage in nepal
नेपाल में पुलिस बाल विवाह रोकने को कर रही जागरूक
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की पुलिस ने बाल विवाह को रोकने के लिए गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। पंद्रह दिवसीय इस अभियान में लोगों को बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी देने और बच्चों को शिक्षा की तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
दांग जिले के डीएसपी राजन श्रेष्ट ने बताया कि प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। लुंबिनी प्रदेश नंबर पांच में पिछले तीन वर्षों में बाल विवाह के 49 मामले सामने आए हैं। वर्ष 2018 में लुंबिनी में सबसे अधिक 22 बाल विवाह हुए। जबकि वर्ष 2019 में 18 बाल विवाह हुए थे। इसी तरह वर्ष 2020 में बाल विवाह के नौ मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई हुई है। लुंबिनी राज्य पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार से बाल विवाह के खिलाफ 15-दिवसीय अभियान शुरू की।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों में दांग में 13, बांके में आठ, अर्घ्यखांची में तीन और गुल्मी में दो बाल विवाह हुए हैं। इसी तरह रूपनदेही, कपिलवस्तु, बर्दिया और रुकुम में भी मामले सामने आए। जबकि नवलपरासी, पलपा और रोलपा में कोई मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बाल विवाह नियंत्रित करने के लिए राज्य के सभी पुलिस कार्यालय तेजी से काम कर रहे हैं। कानून प्रवर्तन को प्रभावी बनाने के लिए आम जनता, स्थानीय स्तर, मीडिया, नागरिक समाज और अन्य संबंधित निकायों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 15 दिवसीय अभियान में विभिन्न स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed