फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wild buffalo spotted in Nichlaul forest range; Forest Department steps up surveillance.

Maharajganj News: निचलौल वन रेंज में दिखा जंगली भैंसा, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Mon, 15 Jun 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wild buffalo spotted in Nichlaul forest range; Forest Department steps up surveillance.
वन विभाग की टीम ने मौके की जांच कर जंगली भैंसे की पुष्टि की
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज क्षेत्र के उत्तरी बीट में रविवार को एक जंगली भैंसा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली भैंसे की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, जंगल के उत्तरी बीट में पशुपालक अपने मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विशालकाय जंगली भैंसा दिखाई दिया। पशुपालकों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके का निरीक्षण कर जंगली भैंसे की मौजूदगी की पुष्टि की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि जंगली भैंसे के देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने जंगल से सटे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से जंगल में न जाएं तथा अपने मवेशियों को भी जंगल के किनारे चराने से बचें। यदि कहीं भैंसा दिखाई दे तो उसे छेड़ने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के सदस्य अरशद हुसैन ने बताया कि सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में सामान्यतः जंगली भैंसे नहीं पाए जाते हैं। इनका प्राकृतिक आवास बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तथा नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में है। संभावना है कि यह भैंसा अपने झुंड से बिछड़कर भटकते हुए यहां तक पहुंच गया हो।

उन्होंने बताया कि जंगली भैंसे सामान्य पालतू भैंसों की तुलना में अधिक सतर्क और कई बार आक्रामक स्वभाव के होते हैं। खतरा महसूस होने पर वे हमला भी कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को उससे दूरी बनाए रखनी चाहिए, ताकि वन विभाग समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed